हरिहरगंज (पलामू )
प्रखंड क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शांति प्रवक्ता डॉo प्रेम रावत जी के शांति अभियान की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरु पूजा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर हरिहरगंज ,अररुआ खुर्द, तूरी के अलावे सीमावर्ती महाराजगंज, संडा, सरईबार , भलूआड़ी, इब्राहिमपुर समेत विभिन्न राज विद्या केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम की शुरुआत डॉo प्रेम रावत जी के चित्र पर पुष्पार्पण अर्पित कर की गई । बाद में प्रसारित उनके ऑनलाइन शांति संदेश को श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुना । वक्ताओं ने कहा कि शांति अभियान का उद्देश्य मानव जीवन में आत्मिक शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश पहुंचाना है । कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा । अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा सहायक कृष्णा गुप्ता, प्रचार सहायक दिनेश पासवान, केंद्र सहायक सह शिक्षिका मधु देवी, गुप्तेश्वर गुप्ता, शिक्षक सरोज चौधरी, शम्भू सिंह, राजू पासवान, देवंती कुंवर, राजमणि देवी, सुमित्रा देवी, अशोक पासवान, अमन गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं का सक्रिय योगदान रहा ।

