हरिहरगंज ( पलामू) पिपरा प्रखंड क्षेत्र के तेंदुई पंचायत अंतर्गत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बरवाडीह के सत्र 2026-27 का कक्षा आठ के 59 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश रंजन पिंकू ने बताया कि उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कुल 72 छात्रों को साइकिल वितरण होना है। शेष 13 छात्रों को भी शीघ्र ही साइकिल प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूरस्थ रहने वाले छात्र- छात्राओं को विद्यालय आने -जाने में काफी सहूलियत होगी।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे।

