विनीत तिवारी हत्याकांड का वांछित आरोपी झांसी से गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने विनीत तिवारी हत्याकांड में वांछित आरोपी प्रशांत तिवारी (26) को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़कागांव, थाना सदर, पलामू का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है और कांड में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की जानकारी दी है। उसके पास से सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल और एसबीआई एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी का पूर्व में भी शहर थाना कांड संख्या 319/2024 में आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave a Reply