सहदेव चंद्रवंशी बीएड कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

विश्रामपुर (पलामू) : प्रखंड के नावाडीह कला स्थित सहदेव चंद्रवंशी बीएड कॉलेज में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। नए प्रशिक्षकों के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार झा एवं शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार ने नवप्रवेशी प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए एक आदर्श शिक्षक बनने के गुणों और दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र राम ने प्रशिक्षकों को नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में रोहित कुमार तिवारी, महबूब आलम, शशि कला देवी, शशि रेशमा कुजूर, सुमन लता, कुसुम देवी, अनिल कुमार, कुतुबुद्दीन अंसारी सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं शैक्षणिक वातावरण में हुआ।

Leave a Reply