खलिहान में लगी आग, तीन सौ बोझा सरसों जलकर खाक

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा प्रखंड क्षेत्र के तेंदुई पंचायत अंतर्गत टोला टांड़ी पर स्थित एक खलिहान में आग लगने से करीब तीन सौ बोझा सरसों जलकर खाक हो गया। इससे किसान उमेश भुईयां को भारी नुक्सान हुआ है। बताया जाता है कि किसान उमेश भुईयां का खलिहान में सरसों का बोझा रखा हुआ था। तभी देर रात अज्ञात असमाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी। आग लगने की जानकारी के बाद रंजय सिंह, बिजेंद्र सिंह, नरेश राय , नंदीकेश्वर भुईयां सहित कई ग्रामीण पहुंचे किंतु तब तक खलिहान में रखे सरसों का बोझा जलकर खाक हो गया था।

Leave a Reply