स्थायी लोक अदालत के महता पर कार्यशाला का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में गुरुवार को सदर प्रखंड परिसर में स्थायी लोक अदालत की सांविधिक प्रक्रिया सुलहनीय अधिदेश व न्याय निर्णयन शक्तियों बिषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन,सदर बीडीओ जागो महतो, एल डी एम ए के श्रीवास्तव ,एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ,अधिवक्ता सह मुखिया अनुज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डालसा सचिव राकेश रजंन ने कहा कि लोक उपयोगिता के अंतर्गत आने वाले सेवाएं का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जाता हैं । स्थायी लोक अदालत में सरल, शीघ्र एवं कम खर्च में समाधान मिल जाता हैं।यहां विवादों से पूर्व आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता हैं।उन्होंने कहा कि न्यायालय का शुल्क नही देना पड़ता साथ ही प्रक्रिया सरल व अनौपचारिक हैं।साथ ही अगर समझौता न होने पर अदालत स्वयं मामले का निर्णय कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपये तक के मामले स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हैं।इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्थायी लोक अदालत में परिवहन सेवा,डाक व दूरसंचार सेवा,बैंक, बीमा सेवा,बिधुत आपूर्ति, अस्पताल व औषधालय सेवा ,जलापूर्ति सेवा आदि का मामले निपटाए जाते है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत में पहले आपसी समझौता कराने का प्रयास किया जाता हैं समझौता नही होने के स्थिति में गुण दोष के आधार पर स्वयं निर्णय किया जाता हैं।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने कहा कि लोक अदालत सुलभ सरल व त्वरित न्याय पाने का एक सशक्त मंच हैं।यहाँ मामले निपटाने से बेबजह खर्च से मुक्ति मिलता हैं। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबन्धक एल डी एम , ए के श्रीवास्तव ने एनपीए खातो क़ी प्रकृति बैंकिंग प्रक्रियाओं व वाद दायर करने की परिसीमा अवधि की जानकारी दी।मौके पर अधिवक्ता व रजवाडीह पंचायत के मुखिया अनुज त्रिपाठी ने भी स्थायी लोक अदालत के महता पर बिस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत में साधारण आवेदन पर भी सुनवाई शुरू हो जाती हैं।इस मौके पर ग्रामीणों को सजग रहने व डालसा द्वारा प्रदत्त सुबिधा के लाभ कैसे ले के बारे मे भी बताया।मौके पर पीएलवी विनय प्रसाद,शैलेन्द्र कुमार तिवारी, प्रमोद रंजन दास गुप्ता, के अलावे आंगनवाड़ी के सविता देवी,रिंकी देवी ,मुनी देवी ,शीला देवी ,मनोरमा देवी, दुर्गा देवी ,श्रद्धा शुक्ला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply