एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण

हरिहरगंज (पलामू)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा , सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत उन्होंने पौधारोपण किया। तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रबुद्धजनों, स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद कर विकसित भारत के संकल्प और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की । इसके साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर सूर्या सोनल सिंह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, अजय कुमार सिंह, विश्वदीप कुमार, अरविंद पासवान, अखिलेश मेहता, करण राजवीर,कपेश्वर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply