हरिहरगंज (पलामू)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नयन होटल सह रेस्टोरेंट में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने की । कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए एक मिनट का मौन भी रखा गया ।सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है ।उनके आदर्श एवं विचार आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं । मौके पर अखिलेश मेहता, संजय जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह, उदय सिंह, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम, विश्वदीप कुमार, विनोद पासवान, राजू रंजन, लखन सिंह, विजय प्रजापति, छोटू कुमार, संजीत स्वर्णकार, दिनेश पासवान, मनदीप, मुन्ना यादव, मुरारी, सिकेश, सुभाष, संजीत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

