मेदिनीनगर (पलामू)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलामू जिला ब्यवहार न्यायालय परिसर में भब्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा सहित न्यायिक पदाधिकारी न्यायालय कर्मियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योगप्रशिक्षको द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियो का अभ्यास कराया गया ।उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पलामू के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने कहा कि योग करे व निरोग रहे।उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है ।योग केवल शरीर को ही स्वस्थ नही रखता है बल्कि मानसिक शांति एकाग्रता और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षको द्वारा कराए गए अभ्यास को सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग तनाव को दूर करने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखना का सरल व प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास ,एडीजे अखिलेश कुमार, राजकुमार मिश्रा, स्वेता ढींगरा,आयशा खान,ज्योति शील, आभाष कुमार,सीजेएम मनोरंजन कुमार,सुशीला सोरेंग, डालसा सचिव राकेश रंजन,रवि शंकर पांडेय,शम्भू महतो,सौरभ कुमार गौतम,सोनम विश्नोई,गौरव खुराना, कमल प्रकाश,निर्भय प्रकाश,प्रज्ञेष निगम,रोजलिना बारा, रशिम चन्देल के अलावे दर्जनों कोर्ट कर्मी उपस्थित थे

