पोखरी कलां में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का चुनाव सम्पन्न, हेसामुल अंसारी बने जेनरल खलिफा वहीं नाईफ खलिफा बने अताउल रहमान

बरवाडीह (लातेहार)

आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को पोखरी कलां के बरामदा चौक पर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव में क्षेत्र के ताजियादारों एवं गणमान्य लोगों तथा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सुभानी (कदीमी चौंक) ने की ।चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से हेसामुल अंसारी उर्फ गुड्डू को जेनरल खलिफा चुना गया, जबकि अताउल रहमान को नायब खलिफा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कमेटी के सदस्य के रूप में ऐनुल होदा, जाकिर हुसैन,समीम अंसारी,आफताब आलम (सरईडीह), वसीद अंसारी (पोखर खुर्द), सिकंदर अंसारी (इस्लामपुर), रिजवान अंसारी, शमसुल अंसारी, एनामुल अंसारी, मंसूर आलम,अख्तर अंसारी, दिलावर अंसारी, अफजल अंसारी, एनामुल हक, महबूब आलम, इस्माईल अंसारी (बगीचा), सुहेल अंसारी (टडियाही) तथा तबारक हुसैन (लालीमाटी) सहित कई लोगों का चयन किया गया।इस अवसर पर पोखरी कलां, सरईडीह तथा आसपास के गांवों के ताजेदारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अरसदुल कादरी, हारून अंसारी, फिरोज अंसारी, प्यारे हसन, फिरोज आलम, करार साहब, मोसाद अंसारी सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा सभी लोगों से सहयोग की अपील की। चुनाव सम्पन्न होने पर उपस्थित लोगों ने नवचयनित कमेटी को बधाई दी।

Leave a Reply