मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को केंद्रीय कारा सखी वन स्टॉप सेंटर व वात्सल्य धाम में योग दिवस मनाया गया।उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षको द्वारा विभिन्न योगसन प्रणायाम, व ध्यान बक विधियो का अभ्यास कराया गया।इस मौके पर काफी संख्या में योग में भाग लिए।मौके पर लोगो ने कहा कि योग से तन मन दोनों स्वस्थ रहता है।निरोग रहने का रक सशक्त माध्यम योग हैं।सभी को प्रति दिन योग करना चाहिए।इसे दिनचर्या में शामिल करें।इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओ ने केंद्रीय कारा ,सखी वन स्टॉप सेंटर,के वात्सल्यधाम में अपने उपस्थित में लोगो को योगाभ्यास कराया।साथ ही योग के महत्व को बताया।

