हरिहरगंज (पलामू )
स्थानीय थाना पुलिस ने लूटकांड मामले में बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत फेसर थाना क्षेत्र के वंशी खाप टोला ढिबरा गांव निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया । उसके विरुद्ध हरिहरगंज थाना कांड संख्या 24/26 के तहत नकद रूपए और मोबाइल लूटने का मामला दर्ज है । इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के दौरान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लूटे गए मोबाइल के साथ आरोपी को औरंगाबाद स्थित गांधी मैदान इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह बीते 20 फरवरी के अहले सुबह पशु मेला जा रहे तेतरिया गांव निवासी सुनील यादव के साथ कोसडीहरा – विशुनपुर सड़क पर लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। छापेमारी दल में एसआई संतोष कुमार के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

