मेदिनीनगर (पलामू)
मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने बैरिया बाजार स्थित एक थोक दुकान में छापेमारी कर करीब 2.66 लाख रुपये मूल्य का 1776 लीटर डुप्लीकेट धारा रिफाइन तेल जब्त किया है। पुलिस ने 138 पेटियों में पैक आधा लीटर और एक लीटर के पाउच बरामद किए हैं। मामला डालटनगंज ट्रेडर्स से जुड़ा है। पुलिस तेल के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

