विश्रामपुर (पलामू)
बिश्रामपुर -रेहला मुख्य पथ पर बरवाडीह गांव के पास हुयी सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी.घायल महिला की पहचान विंढमगंज निवासी कन्हाई पासवान की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुआ है.जानकारी के अनुसार चिंता देवी अपने पति कन्हाई पासवान के साथ मोटरसाइकल से पांडु रिश्तेदार के यहां जा रही थी.इसी बीच बरवाडीह गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकल बगल से धक्का मारते हुये निकल गयी.धक्का लगने के बाद चिंता देवी अनियंत्रित होकर गिर गयी.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.घायलावस्था में उसे बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

