मेदिनीनगर (पलामू)
किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का उत्तर प्रदेश के थाना कोतवाली देवगांव क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मेदिनीनगर में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में डाल्टनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक [ हाफिज़ रज्जाक ] साहब, जनता मेडिकल से जुड़े [ कैश अंकल ], सब्जी मंडी के व्यवसायी [शोहराब राईन ] तथा वाहन चालक शामिल हैं। सभी लोग किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
घटना की खबर जैसे ही डालटनगंज पहुंची, मृतकों के परिजनों और शुभचिंतकों में कोहराम मच गया। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की मगफिरत और परिजनों को सब्र प्रदान करने की दुआ की है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

