बरवाडीह (लातेहार) :
जाना पहचाना नाम राजीव कुमार जो लातेहार जिले के उपायुक्त रह चुके हैं। जिन्होंने चतरा संसदीय क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी तय करने को लेकर संसदीय क्षेत्र के सभी 27 प्रखंडों का दौरा कर क्षेत्र की जनता के आगे रुबरु होने का मिजाज बनाया है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड बरवाडीह के मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के आवास पर प्रखंड के मानिंद लोगों से रुबरु होकर परिचय प्राप्त करते उनके सामने उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा। वहीं उन्होंने लातेहार जिले के अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते क्षेत्र की समस्या , पलायन, कृषि सिंचाई अधारित कार्य, सड़क, महिलाओं से संबंधित रोजगार व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की ।इस दौरान प्रबुद्ध लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि इन्हें क्षेत्र की हर समस्या से अवगत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों का दौरा उपायुक्त रहते बिना किसी सिक्योरिटी के किया। मौके पर लोगों ने अपनी राय रखते उनके साथ हर संभव खड़े रहने का विश्वास दिलाया।
मौके पर मुखिया बेरोनिका कुजूर,सत्ररोहन सिंह , ईश्वरी देवी,जगसहाय सिंह, मुखिया सावित्री देवी, जितेन्द्र सिंह,पूनम देवी,अरुण सिंह, मुन्ना सिंह,कैलास सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

