सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए पत्नी रिया सिन्हा को एक दिन की पैरोल मंजूर, बुधवार को हो सकता है दाह संस्कार

मेदिनीनगर (पलामू)

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनकी पत्नी रिया सिन्हा को व्यवहार न्यायालय, मेदिनीनगर से एक दिन की पैरोल स्वीकृत हुई है। यह जानकारी सुजीत सिन्हा के अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश की प्रति मेदिनीनगर जेल अधीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है, जिसे ईमेल के माध्यम से चाईबासा जेल अधीक्षक को भेज दिया गया है। यदि आज शाम तक रिया सिन्हा पैरोल पर चाईबासा जेल से रिहा हो जाती हैं, तो बुधवार को सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किए जाने की संभावना है। फिलहाल परिजन रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply