कपड़े सूखाने गई महिला छत से गिरकर गंभीर

हरिहरगंज ( पलामू )

कटैया पंचायत के कुरहत कटैया गांव निवासी मोo सलीम की 40 वर्षीय पत्नी फरजाना खातुन शुक्रवार को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला कपड़े धोकर सूखाने के लिए छत पर गई थी । तभी अचानक पैर फिसलने से वह बिना रैलिंग के छत से नीचे जा गिरी। घटना के बाद आनन -फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी मौजूद चिकित्सक डॉo अरविंद कुमार दास ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply