हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज मेन रोड़ निवासी आर्यन राज ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । उन्होंने ओबीसी वर्ग में 1093वीं और सामान्य श्रेणी में 5062 वीं रैंक प्राप्त की है । इससे पूर्व जेईई मेन्स में उन्होंने 99.6 परसेंटाइल अंक हासिल किए थे । आर्यन के पिता रॉबर्ट गुप्ता व्यवसायी हैं जबकि माता निशा गुप्ता गृहिणी हैं । उनकी बहन सान्या कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं । आर्यन ने बताया कि वे प्रतिदिन आठ से नौ घंटे पढ़ाई की और कोटा में रहकर जेईई की तैयारी की । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया । सफलता की खबर मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन वैश्य जागृति मंच के गंगा जायसवाल, भोला गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम शिक्षक विमलेश पाठक, निरंजन गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाऐं दीं । तथा कहा कि आर्यन की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है ।

