नाबालिक बच्चे चला रहे ओवरलोड टेंपो, प्रशासन बेखबर

विश्रामपुर (पलामू) :

विश्रामपुर व रेहला थाना क्षेत्र में इन दिनों नाबालिक बच्चों द्वारा सभी रूट के मुख्य सड़कों पर टेंपो चलाया जा रहा है। जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। नाबालिक चालक टेंपो पर ओवरलोड सवारी लेकर तेज रफ्तार में चल रहे हैं। जिससे कई बार घटना भी घट चुकी है। बावजूद प्रशाशन बेखबर बना है। शुक्रवार को कांग्रेस के विश्रामपुर नगर अध्यक्ष ऋषि पांडेय ने अभियान चलाकर इसके प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया। उन्होंने नाबालिक टेंपो चालकों को फटकार लगाई व यात्रियों को भी समझाया। श्री पांडेय ने पुलिस प्रशाशन से भी आग्रह किया है कि नाबालिक चालकों व ओवरलोड को रोकने की दिशा में कानून सम्मत कार्रवाई करे।

Leave a Reply