पिपरा में नए थाना प्रभारी ने दिया योगदान

हरिहरगंज(पलामू)

पिपरा के नये थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने शनिवार को पिपरा थाना का प्रभार ग्रहण कर लिया । इससे पूर्व थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने नये थाना प्रभारी का बुके देकर गर्म जोशी से स्वागत किया । इस मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, भय मुक्त वातावरण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता है । इस काम में उन्होंने जनता से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है । इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी व अन्य कर्मियों सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद थे ।

Leave a Reply