हरिहरगंज (पलामू )
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा बिशुनपुर में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान वर्ष 2026-27 अंतर्गत आठवीं कक्षा के 8 छात्रा व 3 छात्र कुल 11 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गई। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए बेहतर आवागमन सुविधा बहाल करना , नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना तथा शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना है। वहीं साइकिल पाकर बच्चों में उत्साह का माहौल रहा और सरकार की इस पहल पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया।

