हरिहरगंज (पलामू)
पिपरा प्रखंड क्षेत्र के कुंड स्थित सूर्य-मंदिर परिसर में छठ पूजा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पुनपुन उद्गम तीर्थस्थल विकास समिति के संरक्षक नरेश प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन शिक्षक सह समाजसेवी सिद्धी कुमार सिंह ने किया। बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, लाइट-साउंड व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर दिनेश सिंह, रामजन्म सिंह,अवध सिंह,भीम सिंह, प्रफुल्ल पाठक , सुनील कुमार सिंह, महेंद्र पाल,विनय तिवारी,बबलू सिंह,ईश्वरी मेहता ,विजय कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

