15 वर्षीय किशोर लापता, मामला दर्ज

हरिहरगंज (पलामू ) थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत रबदी गांव निवासी शिव यादव उर्फ केवल यादव का 15 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। किशोर के अचानक गायब होने के बाद परिवार में किसी अनहोनी को लेकर चिंता और बेचैनी का माहौल है। रिश्तेदारों व आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की गई बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में लापता कुंदन के चाचा गोपाल यादव ने गुरुवार को स्थानीय थाना में कांड संख्या 83/26 के तहत लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।

Leave a Reply