हरिहरगंज में आंधी-तूफान का कहर, कई जगहों पर गिरे पेड़, 21 घंटे से बिजली गुल

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई । तेज हवा और बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया । आंधी इतनी तेज थी कि घरों के छप्पर और करकट हवा में उड़ गए तथा कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए । आंधी से क्षेत्र में सब्जी की फसल और आम के बागवानी को भी व्यापक क्षति पहुंची है । तेज आंधी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए । जिसके कारण करीब 21 घंटे से क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है । बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ।

Leave a Reply