हरिहरगंज नगर पंचायत द्वारा दो सैरातों की बंदोबस्ती

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज नगर पंचायत द्वारा दो सैरातों की बंदोबस्ती की गई। इसमें नगर पालिका क्षेत्र व्यावसायिक वाहन पड़ाव शुल्क वसूली हेतु मेघा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर दिनेश कुमार मेहता द्वारा 17 लाख 11 हजार की उच्च बोली लगाई गई। वहीं नगर पालिका फुटपाथ दुकानदार की बंदोबस्ती शुभम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर धनंजय कुमार सिंह के द्वारा 11 लाख 25 हजार की उच्च बोली लगाकर ली गई। प्रथम डाक में व्यावसायिक वाहनों से वसूली हेतु निर्धारित दर में टेंपो टोटो से 20 रूपए प्रतिदिन, ट्रैक्टर, पिकअप, कमांडर, 407 वाहन से 40 रूपया, 6 चक्का व बस से 100 रूपया,छह चक्का से अधिक 10 चक्का तक 150 रुपया, 10 चक्का से अधिक के वाहनों के लिए 200 रूपया प्रतिदिन निर्धारित है। जबकि बाजार सैरात वसूली के लिए चलंत ठेला, गुमटी, अस्थाई दुकान, फुटपाथ दुकान जो 0 से 30 वर्ग फीट भूमि के लिए 10 रुपया प्रतिदिन, 31 से 50 वर्ग फीट तक 20 रूपया प्रतिदिन, 51 से 100 वर्ग फीट तक 40 रूपया प्रतिदिन, 101 वर्ग फीट से अधिक भूमि के लिए 50 रुपया प्रतिदिन निर्धारित है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने वाहन स्वामी तथा फुटपाथ दुकानदारों से सहयोग की अपील की है । जिससे नगर पंचायत लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, अभय कुमार सिंह, दिनेश मेहता,मुकेश मेहता, धनंजय कुमार सिंह , रंजीत यादव,पपु चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply