नव पदस्थापित एसपी ने हरिहरगंज थाना का किया निरीक्षण

हरिहरगंज ( पलामू )

नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ( एसपी ) कपिल चौधरी ने मंगलवार की शाम हरिहरगंज थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना मे पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विशेष रूप से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी और इस दिशा में सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका नियमित निरीक्षण का हिस्सा है। जिसके तहत वे थानों की कार्यप्रणाली का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाने में सभी पुलिस अधिकारी मौजूद पाए गये। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार एसआई राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार झा एएसआई भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply