सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

बारियातू (लातेहार)

प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बारियातू में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ओम् एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ।
प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने अतिथियों का परिचय कराया। सपना कुमारी ने हिंदी तथा कृतिका कुमारी ने अंग्रेजी में बाबा साहब के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू विभाग के विभाग संघचालक जानकी नंदन राणा ने कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से दलितों, वंचितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो” का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष किशोर प्रसाद ने उनके जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम से पूर्व कक्षा प्रभात से अष्टम तक सुलेख प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply