भाजपा मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

बारियातू (लातेहार)

बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ने की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रमेश राम , देवनन्दन प्रसाद, अवध प्रसाद, ब्रजमोहन राम, मिथलेश कुमार एवं प्रकाश राणा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने एकजुट होकर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply