पलामू उप विकास आयुक्त ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण, पदाधिकारी व कर्मियों को दिया कई दिशा निर्देश

विश्रामपुर (पलामू)

पलामू उप विकास आयुक्त मोहम्द साबिर अहमद ने बुधवार को विश्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिया। श्री अहमद ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक भी की। जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, अबुआ आवास सहित कई विकास योजनाओं की समीक्षा किया गया। इसके बाद डीडीसी मो.साबिर अहमद ने नप क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बच्चों के बीच वितरित किए गए स्वेटरों के गुणवत्ता का जांच किया। उन्होंने कहा कि स्वेटर के गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में उसका जांच किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रसाद, बीडीओ राजीव कुमार सिंह, सीओ राकेश तिवारी, सेविका शारदा मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply