सांसद ने डालटनगंज स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक के परिचालन का शुभारम्भ

पलामू के लोगों को मुंबई के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन सेवा और यात्रा होगी सुगम -बी. डी. राम

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित (धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13379/13380 के नियमित परिचालन हेतु मंगलवार की सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद वीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ट्रेन के परिचालन के लिए लंबे समय से जनता के द्वारा मांग की जा रही थी। अब यहां के लोगों को मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा प्राप्त होगा और यात्रा सुगम होगा।
विदित है कि इस ट्रेन के नियमित परिचालन करने हेतु सांसद श्री राम ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अनुरोध किया था जिसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अब उक्त ट्रेन का परिचालन पलामू के क्रमशः डाल्टनगंज गढ़वा एवं लातेहार जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से संभव हो पाया है।आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री राम ने जनसम्बोधन के दौरान कहा कि भारत के परिवहन अवसंरचना, विशेषकर रेलवे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। मेट्रो एवं रेल नेटवर्क के विस्तार से लेकर विश्व स्तरीय ट्रेनों की शुरुआत और हरित एवं डिजिटल उन्नयन के कार्यान्वयन तक, देश तेजी से विकसित भारत 2047 की नींव का निर्माण कर रहा है।भारत के रेल क्षेत्र विकास के इंजन बन गए हैं, जो आर्थिक गतिविधियों, रोजगार सृजन और जीवन स्तर को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पिछले एक दशक में निरंतर निवेश, नवाचार और राजनीतिक इच्छाशक्ति ने भारत को परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी के रूप में स्थापित किया है।मौके पर भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री अमित तिवारी ने कहा कि पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम के प्रयास से विकास के विभिन्न क्षेत्रों सहित रेलवे के क्षेत्र में भी अमूलचूल परिवर्तन एवं क्रांति आई है।जो पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रेम कुमार सिंह, श्री विभाकर नारायण पांडेय, श्री विपिन बिहारी सिंह, श्री दुर्गा जौहरी, श्री नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्री विजयानंद पाठक, श्री उदय शुक्ला, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, श्री कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, श्री विजय कुशवाहा, श्री जय दुबे, श्री आनन्द सिंह, श्री राघवेन्द्र तिवारी, श्री शिशिर शुक्ला, जिला मंत्री श्री सोमेश सिंह, मेदिनीनगर नगर मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि श्री अविनाश कुमार सिन्हा, श्री भोला पाण्डेय, श्री सुनील पांडेय, श्री संजय गुप्ता सहित रेलवे पदाधिकारीगण एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply