दिवंगत श्याम सुंदर वैध की दूसरी पुण्यतिथि पर हरिहरगंज में भव्य भंडारे का आयोजन

हरिहरगंज (पलामू)

मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में लगातार 56 वर्षों तक मुख्य पुजारी के रूप में माता रानी की सेवा करने वाले श्री श्री 108 दिवंगत श्याम सुंदर वैध की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके आवास पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का विशेष वातावरण देखने को मिला। मौके पर समाजसेवी रॉबर्ट गुप्ता ने बताया कि दिवंगत पुजारी अपने जीवन का अधिकांश समय माता दुर्गा की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित किया।जिससे वे क्षेत्रवासियों के बीच अत्यंत श्रद्धेय रहे। उनकी स्मृति में आयोजित भंडारा श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न किया जाता है।
कार्यक्रम में रॉबर्ट गुप्ता, निरंजन प्रसाद, सुनील शौंडिक, धीरज कुमार, रिशु गुप्ता, वृंदावन वैध, बॉल वैध, लक्ष्मण वैध, कारू वैध, दिलीप स्वर्णकार, चंदन जायसवाल, गंगा जायसवाल, भोला गुप्ता, संजय गुप्ता, डब्लू गुप्ता, अमित, गोलू, रौणित, धीरज, गुडू कुमार, चितरंजन, विजय स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply