हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज थाना परिसर से शुरू फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने लोगों से सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ही रामनवमी पूजा महोत्सव पर जुलूस का आयोजन शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में निकालने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह के अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं देने की अपील भी की गई। इस दौरान सीओ ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। वहीं थाना प्रभारी बिमल कुमार ने कहा कि असमाजिक तत्वों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च में अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार,थाना प्रभारी बिमल कुमार, एसआई कुलेश्वर महतो, एएसआई लालन दास,कुमार नीरज के साथ ही पिपरा थाना के जिला बल और जैप के जवान शामिल थे।

