बारियातू (लातेहार)
बारियातू सदर पंचायत अंतर्गत ग्राम नचना स्थित सरना पड़हा भवन परिसर में मंगलवार को प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रकृति पूजा पुजारी शिबा पाहन ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न करवाया। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रकाश राम , विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,उप प्रमुख निशा शाहदेव,प्रखंड अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, थाना प्रभारी रंजन पासवान समाज सेवी बबन कुमार सेवा निवृत्त शिक्षक जानकी नन्दन राणा, देवनन्दन प्रसाद, संदीप शर्मा, महावीर उरांव,आशिस नाथ शाहदेव,मुखिया सरिता देवी, राजीव भगत, शांति देवी, राजेंद्र उरांव, सुरेश उरांव,रानो देवी, केदार गंझू, तेतरी देवी, सुरेश उरांव,पूजा का प्रारंभ सर्वप्रथम विधिवत डण्डा कटना, सरना स्थल पर धर्म अगुआ तेतर उरांव، शिबु पाहन،व प्रधान उरांव के द्वारा संयुक्त रूप से प्रकृति पूजा कर किया गया। इसके पश्चात आए सभी अतिथियों को सरहुल पूजा समिति द्वारा बारी बारी से बैच व शॉल ओढाकर स्वागत किया गया।इस दौरा सरना भवन परिसर में प्रखंड के विभिन्न खोड़हा दल आदिवासी रितीरेवाज के अनुसार मांदर नगाड़ा ढोल के थाप पर नृत्य करते पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
वहीं मंच से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राम ने
कहा कि सरहुल पर्व के साथ ही प्रकृति अपने नए स्वरूप में प्रकट होती है। जल, जंगल जमीन का संरक्षण हि प्रकृति की पूजा है। सरहूल पूजा में सखुवा पेंड की पूजा की जाती है और हमारे यंहा जलावन के लिए सखुवा पेंड को काटा जाता है। इस लिए आज हम सभी संकल्प लें कि हम एक भी पेंड नहीं काटेंगे तभी यह हमारा सरहुल पूजा सार्थक होगा। वहीं अंचलाधिकारी कोकिला ने भी प्रकृति पूजा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासियों का सबसे प्रमुख पर्व है सरहुल है इस पर्व के साथ ही फसलों की कटाई शुरू होती है. सरहुल से ही आदिवासियों का नववर्ष शुरू होता है। आदिवासी समाज आदि काल से जंगल का संरक्षण करते आयें है।
इसके पश्चात सरना भवन परिसर से सभी खोडहा दल के सदस्यों ने टोली बना कर शोभायात्रा निकाला जो सरना भवन परिसर से प्रारंभ हो कर मुख्य सड़क एन एच 22 से +2 उच्च विद्यालय, ग्रामीण बैंक, बस स्टैंड , बाजार टांड, फुलसू चार मोहान, होते ब्लॉक स्थित मैदान तक गया।इसबीच प्रत्येक खोड़हा दल एक दुसरे से बेहतर प्रस्तुति देने को तत्पर दिखे।सड़कों पर लय स्वर एवं ताल के साथ सरहुली गीत गुंज रहे थे, आनंद के इस उत्सव में शामिल हर सरना धर्मालंबीयों के साथ ही साथ अन्य धर्मों के लोग मस्त थे।वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, थाना प्रभारी रंजन पासवान,अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी , एएसआई जितेंद्र कुमार, मांदर के थाप पर थिरकते नजर आए।
इस पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सरहुल महापर्व प्रकृति पूजा समिति का सराहनीय भुमिका रहा।प्राकृतिक पर्व को लेकर जिप सदस्य रमेश राम,स्थानीय पंचायत के मुखिया सरिता देवी, प्रखंड सह अंचल व पुलिस प्रशासन की ओर से चना, गुड़ व शर्बत का व्यवस्था किया गया था।
साथ ही थाना पुलिस भी विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चुस्त दुरूस्त दिखे। वहीं सरहुल पूजा समिति ने बारियातू पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

