उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न

हरिहरगंज (पलामू )

लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ महापर्व बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की उपासना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की । हरिहरगंज बटाने नदी मुख्य छठ घाट पर नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने पारंपरिक विधि -विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और छठी मइया के गीतों से क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर समाजसेवी जानू चौधरी,भोला गुप्ता, अमित कुमार, सुनील चंद्रवंशी, राजेश कुमार, गुनगुन, राजू गुप्ता, चुलबुल गुप्ता, धर्मवीर, पिंटू चौधरी, पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

Leave a Reply