कुछ वार्डो में जल्द शुरू होगा फेज टू का पानी सप्लाई ह , महापौर

महापौर ने दिया आदेश पहले ड्राई जोन में लगाए पाइप

मेदिनीनगर (पलामू)

आज महापौर अरुणा शंकर ने judco द्वारा संचालित शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 की समीक्षा अपने आवासीय कार्यालय मैं करते हुए कहा इस योजना को यथाशीघ्र शीघ्र पूर्ण की जाए । जुड़को के पदाधिकारीयो ने जगह-जगह पर हो रहे परेशानियों के संबंध में बताया इस पर महापौर ने कहा अब हमारे हर वार्ड में पार्षद हैं पहले अपनी समस्या उनको बताएं फिर मुझे । महापौर ने कहा पानी हमारी मूलभूत सुविधाओं में एक है और जो भी इसका कार्य बाधित करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी घर-घर जल पहुंचाने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा । जुड़को के पदाधिकारी ने महापौर को भरोसा दिया एक माह में कुछ वार्डो में पानी चालू कर दिया जाएगा । महापौर ने बताया निगम वासियों को निशुल्क नया वॉटर कनेक्शन दिया जाएगा । महापौर ने कहा मैं हर 10 दिन में कार्य का प्रगति रिपोर्ट लूंगी ताकि जल्दी इस योजना को पूरी की जा सके । महापौर ने आम नागरिकों से अपील की जहां-जहां गंदा पानी आ रहा वह लिखित शिकायत मेरे आवासीय कार्यालय में दे और संभव हो तो समाधान भी बताएं त्वरित कार्रवाई होगी । जुड़को एवं निगम के कर्मी दोनों उपस्थित थे ।

Leave a Reply