हरिहरगंज (पलामू )
मुहर्रम की नौवीं तिथि मंगलवार को परंपरागत तरीके से छोटी चौकी का जुलूस निकाला गया । इसमें सतगांवा, सियरभूंका , बंजारी , अररूआ , मेन रोड , महाराजगंज सहित कई स्थानो के मुस्लिम धर्मावलंबी छोटी ताजिए के साथ शामिल हुए । जुलूस मेन रोड , मेन बाजार , अररूआखुर्द सहित अन्य स्थानो का भ्रमण किया । इस दौरान युवाओं ने मातम किया । साथ ही जगह जगह गोल लगाकर लाठी , तलवारबाजी आदि शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया । किसी भी अप्रिय स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरा से जुलूस पर नजर रखे हुए थी।वहीं जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार,एस आई सतीश कुमार गुप्ता, विगेश कुमार राय, नंदलाल साहनी सहित कई पुलिस अधिकारी सशस्त्र बल के साथ सक्रिय रहे । सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती देखी गई ।

