जंगली हाथी के हमले में घायल कलावती देवी का वन विभाग ने कराया इलाज, हालत पूरी तरह सामान्य

बरवाडीह(लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केड़ पंचायत निवासी स्वर्गीय दिक्कदार भुईयां की पत्नी कलावती देवी का आज शुक्रवार दोपहर क़रीब दो‌ बजे जंगली हाथी के हमले में घायल हो गई थीं। यह घटना पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के छिपादोहर रेंज अंतर्गत केड़ के बगल गांव के पास की है, जहां कलावती देवी जंगल में रोज की तरह आज भी बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।इस घटना की सूचना स्थानीय समाजसेवी छिपादोहर कांग्रेस युवा मंडल अध्यक्ष कौशल यादव ने दूरभाष के माध्यम से छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो को दी। सूचना मिलते ही रेंजर अजय टोप्पो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर छिपादोहर रेंज के प्रभारी वनपाल रामकुमार की देखरेख में घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए डाल्टनगंज स्थित आरोग्य केंद्र ले जाया गया।वहां चिकित्सक डॉ. अरुण शुक्ला द्वारा कलावती देवी का समुचित उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि महिला को किसी प्रकार का फैक्चर नहीं हुआ है। इलाज का पूरा खर्च वन विभाग ने अपने निजी मद से वहन किया। वन‌ विभाग ने अपने वाहन से मेदनीनगर (डाल्टनगंज)ले जाया गया जहां अपने इलाज के उपरांत कलावती देवी को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया।प्रभारी वनपाल रामकुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जंगली हाथी के हमले जैसी गंभीर घटना में वन विभाग द्वारा दिखाई गई त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है।

Leave a Reply