हरिहरगंज (पलामू )
शहरी क्षेत्र अंतर्गत जय माता दी विवाह मंडप में रविवार को आजसू पार्टी की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता व संचालन प्रमोद कुमार ने किया । इसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे । बैठक में हरिहरगंज प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया । इसमें अध्यक्ष पद पर कुशवाहा मनीष कुमार, सचिव अभय कुमार, उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, आइटी सेल प्रभारी प्रिंस कुमार कुशवाहा तथा सह सचिव नरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया । मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया । बैठक में आजसू के केंद्रीय समिति सदस्य रामजी पासवान, अशोक मेहता, योगेंद्र मेहता, सागर साव, बबलू कुमार, हरेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार, कुंदन राणा व दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।

