- पलामू उपयुक्त ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
विश्रामपुर (पलामू)
बिश्रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को संपन्न हुआ.पलामू उपयुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी समीरा एस ने पहले अध्यक्ष गीता देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.उसके बाद उन्होंने सभी 20 पार्षदों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाया .शपथ ग्रहण के साथ ही बिश्रामपुर नगर परिषद में नयी शहरी सरकार कायम हो गयी.मौके पर डीसीओ प्रीति किस्कू,उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह,बिश्रामपुर
सीओ राकेश तिवारी,बीडीओ राजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे.
- नप कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त रखना पहली प्राथमिकता : गीता देवी
शपथ लेने के बाद अध्यक्ष गीता देवी नप कार्यालय गयीं.जहां उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया था.कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने अध्यक्ष गीता देवी को पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया.गीता देवी ने कहा कि नप अधिकारी से ले कर कर्मी तक अपनी कार्यसंस्कृति में बदलाव लाएं.नप कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाये रखना हमारी पहली प्राथमिकता है.समाजसेवी संजय बैठा ने कहा कि न्याय के साथ नगर परिषद क्षेत्र का विकास किया जायेगा.विकास कार्यों में सबकी भागीदारी तय की जायेगी.मौके पर सिटी मिशन मैनेजर जितेंद्र सिंह,नगर प्रबंधक प्रभात कुमार,सभी पार्षद व काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

