एक बूंद, एक जान: झारखंड विधानसभा परिसर में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

रांची (झारखंड)

झारखंड विधानसभा परिसर में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Hemant Soren, झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato तथा गांडेय की लोकप्रिय विधायक Kalpana Murmu Soren सहित कई मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनता के बीच संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष तथा सभी जनप्रतिनिधियों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और इसे रक्त संग्रहण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply