सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने से बढ़ती है पर्व की महत्ता : बीडीओ

हरिहरगंज (पलामू )

होली पर्व को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया । इस दौरान बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में सद्भावना के साथ पर्व मनाने से उसकी महत्ता बढ़ जाती है। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा कि पर्व के दौरान इंटरनेट मीडिया के अलावे किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी । बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । इस अवसर पर एसआइ संतोष कुमार, कुमार सौरभ, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, सुधांशु शेखर झा, एएसआइ भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रमेश कुमार रवि, विनोद कुमार राय, समाजसेवी जानू चौधरी, भोला गुप्ता, गंगा जायसवाल, अनुज कुमार, मुन्ना विश्वकर्मा, महादेव यादव, अतहर हुसैन, बुधन सिंह यादव, इरफान शाहिद, जितेंद्र विश्वकर्मा, ओम प्रकाश अकेला, विश्वदीप कुमार, चंदन प्रजापति, महताब शाहिल, उदय सिंह, अमित सिंह, अनिल कुमार, अजीत सिंह, संजय जायसवाल, लक्ष्मी विश्वकर्मा सहित दोनों समुदाय के कई प्रबुद्धजन व गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply