मेदिनीनगर (पलामू)
एस एन त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर 12 अधिवक्ता होंगे सम्मानित।भूतपूर्व विधायक व वरिष्ठ अधिवक्ता का पुण्यतिथि आठ मार्च को। पलामू के पीडीजे होंगे मुख्य अतिथि।12 अधिवक्ता होंगे सम्मानित।
भूतपूर्व विधायक व वरीय अधिवक्ता सचिदानंद त्रिपाठी का 39 वा पुण्यतिथि व अधिवक्ता सम्मान समारोह 8 मार्च रविवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ भवन में मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक व स्वर्गीय त्रिपाठी के नाती व वरीय अधिवक्ता शशि भूषण दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 12 अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा ।श्री दुबे ने बताया कि सचिदानंद त्रिपाठी सदर प्रखंड के रजवाड़ीह गांव के निवासी थे ।उन्होंने 1962 से 1967 तक डाल्टनगंज विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने वकालत के पेसे में काफी नाम कमाया था। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष स्वर्गीय त्रिपाठी के नाती अधिवक्ता शशि भूषण दुबे उनके याद में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन करते हैं। जिसमें अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते है। शशि भूषण दुबे ने बताया कि स्वर्गीय त्रिपाठी की मृत्यु 8 मार्च 1987 को हो गई थी। वे रांची उच्च न्यायालय में भी प्रैक्टिस करते थे।

