हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज मिडिल स्कूल के मैदान में रविवार को जनता प्रशासन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़े और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाऐं दीं । इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है । समाज में एकता बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । समारोह के संयोजक सह सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया । सहसंयोजक सह जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से सामाजिक सौहार्द के साथ रंगों का त्योहार लोगों से मनाने की अपील की । कार्यक्रम में व्यास नीलकमल चौहान व विनोद हलचल ने अपनी टीम के साथ होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया । मौके पर एसआइ कुमार सौरभ, अजय कुमार सिंह, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, समाजसेवी जानू चौधरी, अलखदेव यादव, राजकुमार पासवान, अनिल शौंडिक, कामेश्वर पासवान, बसंत यादव, रवि यादव, शैलेश यादव, मुखिया संदीप यादव, प्रदीप चौधरी, अखिलेश मेहता, यदुनि यादव, कृष्णा सिंह, उपेंद्र यादव, गोपाल यादव ,मो राशिद, उमा यादव, कुंदन यादव, मुलायम यादव, महानंद यादव सहित सैंंकड़ों लोग मौजूद थे ।

