मोतीराज कॉलेज में इंटर की परीक्षा में दो परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हरिहरगंज (पलामू )

जैक द्वारा संचालित मोतीराज इंटर कॉलेज केंद्र पर शुक्रवार को द्वितीय पाली में इन्टरमीडिएट की परीक्षा में 280 परीक्षार्थियों में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि प्रथम पाली में मैट्रिक के उर्दू भाषा की परीक्षा में सभी 64 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर दंडाधिकारी शिवशंकर चौधरी केंद्राधीक्षक राजकुमार रविदास एएसआई रमेश कुमार सहित वीक्षक यमुना कुमार रवि, रिंकू चौधरी, धनंजय कुमार, राजेन्द्र यादव, रामजी यादव आदि सक्रिय रहे।

Leave a Reply