पलामू लोकसभा से इंडिया गठबंधन को जिताने को लेकर बैठक संपन्न

सतबरवा (पलामू)

रविवार को मेदिनीनगर विधानसभा के सदर प्रखंड के सिंदुरिया ग्राम में कांग्रेस के सदर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र नाथ तिवारी के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन उर्फ बिटटू पाठक ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर कांग्रेस मजबूती के साथ लगें और भारी मतों से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार को जीताएं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की केंद्र सरकार बनाने के लिए ममता भुइयां जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। इन्होंने पलामू के पिछड़ेपन के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है। मौके पर रामेश्वर यादव, अजय साहू,सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, अनूप तिवारी, ललित सिंह, जेपी सिंह,मृत्युंजय तिवारी,ब्रजेश तिवारी ,अमित तिवारी, प्रवीण तिवारी ,सुधीर सिंह, दिनेश पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे ।

Leave a Reply