संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई

हरिहरगंज (पलामू)

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सतगांवा बुद्धनगर में शिक्षक विंदेश्वरी राम के आवास पर रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध धर्म की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा त्रिशरण पंचशील के सामूहिक पाठ के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता आधारित विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार आशा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार रवि, पिपरा प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव, पूर्व प्रमुख कृष्णा प्रसाद, सूरजमल राम, सुनील यादव, टिंकू गुप्ता, सतेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार रवि, भीम राम, डॉ. अवध दास, श्यामसुंदर देहाती, इंद्रदेव भारती एवं नंदू पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply