धूमधाम से मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की 711वीं जयंती समारोह

हरिहरगंज (पलामू ):

शहरी क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ स्थित वीर बाबा चौहरमल तथा दिवंगत रामविलास पासवान मंदिर स्थल पर गुरुवार को वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की 711वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के प्रमंडलीय अध्यक्ष सुनील पासवान जिला अध्यक्ष संदीप पासवान संरक्षक कामता पासवान, प्रमंडलीय सचिव मुखिया जितेंद्र पासवान सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से बाबा चौहरमल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिरोमणि बाबा चौहरमल ने समाज के पीड़ित व शोषित वर्गों के अधिकार के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया । उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है । इसके पहले सेमरवार से बड़ी संख्या में युवाओं की टोली वीर बाबा चौहरमल के जयकारे लगाते जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे । वहीं व्यास जनार्दन पासवान द्वारा कार्यक्रम में कई गीत प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान, समिति के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, डॉo संजय कुमार, अरविंद पासवान, गुप्ता पासवान, परीखा पासवान, विनय पासवान, भाजपा नेता राजीव रंजन, एनसीपी नेता मनीष सिंह, राजद नेता कमलेश यादव, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजीत सिंह, डॉo गणपत, डॉ. अनिल, नकुल, विजय, मिथिलेश, राणा, राजकुमार सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply