मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में जल्द खुलेगी बरवाडीह मे डिग्री कॉलेज

बरवाडीह(लातेहार)

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व मनिका विधायक रामचंद्र सिंह कर रहे हैं। वर्षों से बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राएं डिग्री कॉलेज की कमी के कारण उच्च शिक्षा के लिए लातेहार, डालटनगंज या अन्य जिलों में जाने को मजबूर थे, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती थीं।विधायक रामचंद्र सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभागों से लगातार पत्राचार और बैठकें की गई हैं। भूमि चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज खुलने से न केवल मनिका बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि डिग्री कॉलेज खुलने से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा, युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। विधायक रामचंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि वे कॉलेज को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply