बिजली चोरी पर सख्ती: हरिहरगंज में छापेमारी, नौ लोगों पर एफआईआर, 1.42 लाख का जुर्माना

हरिहरगंज ( पलामू )

बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विद्युत विभाग ने हरिहरगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपियों पर कुल 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान का नेतृत्व विद्युत कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने किया। दर्ज प्राथमिकी में ढाब निवासी प्रीतम कुमार,रामजन्म मेहता चंदा सेमरबार निवासी राजेश कुमार,विजय मेहता, शशि कुमार,अरुण मेहता,जय मेहता उर्फ विजय शंकर मेहता,मनिंदर कुमार तथा अररुआ निवासी सतेंद्र पासवान को आरोपी बनाया गया है। छापेमारी दल में सारणी पुरुष रंजीत कुमार मानव दिवस कर्मी अंजन कुमार मेहता, अनिल कुमार सिंह और बिलिंग सुपरवाइजर प्रिंस लाल शामिल थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है।विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और बिजली चोरी में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply